PALI SIROHI ONLINE
सिरोही। पिंडवाड़ा ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत चार सड़कों का शिलान्यास किया गया। यह कार्यक्रम रोहिड़ा के शनिधाम मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया ने की। इस अवसर पर जिला प्रमुख सिरोही अर्जुनराम पुरोहित, पिंडवाड़ा प्रधान नितिन बंसल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिरोही जिले में सड़कों से नहीं जुड़े 60 ढाणियों / फलियों के लिए 60 सड़कों को मंजूरी मिली है। इन सड़कों की कुल लंबाई 119.33 किलोमीटर है और इन पर 129.73 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
शनिवार को जिन चार सड़कों का शिलान्यास किया गया, उनमें आंगनवाड़ी-1 (सादाफली) से सादा फली तक (1.800 किमी, लागत 120.66 लाख रुपए), केदार पादर ग्राम से भामरिया तक (3.50 किमी, लागत 232.30 लाख रुपए), पानिया ग्राम से बोरीफली तक (8.00 किमी, लागत 669.33 लाख रुपए) और चुनानिया हनुमान मंदिर (पीपेला) से जोड़ फली तक (1.50 किमी, लागत 123.03 लाख रुपए) शामिल हैं।
इस अवसर पर नरपतसिंह, पवन राठौड़, कांतिलाल, गणेश बोराणा, भूराराम पात्रुगी, कसनाराम देवासी, रतन प्रजापत, दिनेश्रवर माली, शैतानसिंह, शंकर घांची, रमेश राठौड़, हितेश प्रजापत सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।


