PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-सिरोही के गिरवर गांव में शुक्रवार रात एक युवक की संदिग्ध मौक के बाद शनिवार को तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजन और गांव वालों ने आरोपियों के घर पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना की आबूरोड शहर, आबूरोड रीको, आबूरोड सदर, रेवदर और मंडार थाने के जाप्ते के साथ सिरोही पुलिस ने रिजर्व बल भी मौके पर पहुंचा।
खेत में मिला था युवक का शव
माउंट आबू सीओ गोमाराम ने बताया- शुक्रवार रात 9 बजे आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र स्थित गिरवर गांव के एक खेत में शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव की पहचान जगदीश (30) निवासी गिरवर के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या गांव के पास स्थित एक ढाणी के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया।
परिवार के लोगों ने भागकर बचाई जान
शनिवार दोपहर 1:30 गांव के लोग इकठ्ठा हो गए और कथित आरोपियों के घर पर 100 से ज्यादा महिला और पुरुषों ने हमला कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
सीओ गोमाराम ने बताया- मृतक के परिजनों से बातचीत की जा रही है। साथ ही शांति की अपील की है। परिजनों ओर से रिपोर्ट देने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।



