PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सांडेराव में खराब बिजली तंत्र ने बिगाड़ा पेयजल सप्लाई का खेल
पिछले 7 दिन से न खारा ना ही जवाई का मीठा पानी उपलब्ध होने से पेयजल की भारी किल्लत से लोग परेशान
जनप्रतिनिधियो एवं नगरवासीयो ने पीएचडी कार्यालय पहुंच सहायक अभियंता से समाधान की उठाई मांग
तखतगढ 5 जून (खीमाराम मेवाडा)
राजस्थान में एक मात्र नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत काल से जलप्रदाय योजना का संचालन किया जा रहा था। जिसका 75 साल बाद 9 अक्टूबर 2025 को स्वायत्त शासन विभाग के आदेश एवं मुख्य अभियन्ता शहरी जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग जयपुर के आदेश शहरी जल प्रदाय योजना तखतगढ़ का हस्तांतरण नगर पालिका तखतगढ़ से अपने मूल
विभाग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 9.10.2025 से उक्त जल प्रदाय योजना भौतिक रूप से नगर पालिका तखतगढ़ में जोरारामजी कुमावत कैबिनेट मंत्री के अथक प्रयासो एवं कालूराम कुम्हार, उपखण्ड अधिकारी सुमेरपुर की मध्यस्था द्वारा ग्राम पंचायत काल से नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा जलप्रदाय योजना जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को हस्तान्तरण की गई।
तथा सहायक अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हेतु भूमि आवंटन पत्र पालिका द्वारा खेमराज बेरवा, सहायक अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सुपुर्द की गई थी। और नगरीय पेयजल शाखा को औपचारिक रूप से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) को सुपुर्द करने के बाद लोगो को खारे पानी से मुक्ति और दवाई का मीठे पानी मिलने की बड़ी उम्मीद थी। लेकिन जल प्रदाय योजना को पीएचडी के हवाले करने के 9 महीना बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
और आज भी कई वार्डों में मीठा पानी तो कई वार्डों में खारा लवनिया पानी पीने को मजबूर है। लेकिन पिछले 7 दिन से सांडेराव में खराब बिजली तंत्र से ना तो मीठा पानी मिल रहा नहीं खारा पानी नसीब हो रहा ऐसे में नगर में पेयजल व्यवस्था बिगड़ने से हर वार्ड में पानी की किल्लत बनी हुई है। 31 मई को तखतगढ़ दौरे पर रहे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का महिलाओं ने घेराव कर खारे पानी की समस्या को लेकर अवगत कराया था। दरमियां उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को भेजकर समाधान करने के आश्वासन दिए थे।
नगरवासी पहुचे पीएचडी कार्यालय
लगातार बढ़ती पेयजल की समस्या को लेकर शुक्रवार शाम 5:बजे नायक तहसीलदार जितेंद्र बेरवाल, एडवोकेट मनोज नामा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनरूपमल सुथार, देवाराम चौधरी, रामसिंह, गजेंद्र सिंह, सहित नगरवासीयो ने पीएचडी कार्यालय पहुंच सहायक अभियंता खेमराज बेरवा से मुलाकात कर समाधान की मांग करते हुए विस्तार से चर्चा की।
खराब बिजली तंत्र एव पाइपलाइन टूटने से फिल्टर प्लांट से सप्लाई नहीं हो पाई
बैठक में विभाग के सहायक अभियंता खेमराज बैरवा ने बताया कि 30 मेई की रात्रि को अचानक आई आंधी तूफान के कारण सांडेराव में बिजली तंत्र पूरी तरह बंद हो चुकी थी जिसे सांडेराव फिल्टर प्लांट पर बार-बार विद्युत कटौती। और निरामी टोल प्लाजा के निकट मुख्य पाइपलाइन टूटने से बंद रहा और तीन-चार दिन पाइपलाइन रिपेयरिंग में समय लगा। रही बात खारे पानी की तो उस के लिए अभी भी थोडा समय लगेगा। जिसको लेकर शनिवार को अधिशासी अभियंता तखतगढ़ आने पर बैठक में प्लान तैयार किया जाएगा।
18 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी
तखतगढ़ नगर में पंचायत काल से वषोॅ पुरानी दिखाई गई पाइपलाइन बदलने के लिए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयास से 18 करोड़ की योजना स्वीकृत करवा चुके हैं। योजना को लेकर सहायक अभियंता खेमराज बैरवा ने बताया कि फिलहाल 18 करोड़ प्रोजेक्ट की पत्रावली चीप इंजीनियर जयपुर मे विचाराधीन है। वहा से स्वीकृति जारी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
इनका कहना है- पिछले 7 दिन से पेयजल की भारी किल्लत की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज पीएचडी कार्यालय पहुंचे और सहायक अभियंता से विचार विमर्श किया गया जिस मे विशेष कर सांडेराव से मॉनिटरिंग करना और तखतगढ़ में बड़ा स्टोरेज होना आवश्यक बताया और वर्तमान में कई इलाकों में मीठा पानी और कई इलाकों में खारा लवानिया पानी उपलब्ध हो रहा है उसके लिए जिस वार्ड में एक दिन पीने के लिए मीठा पानी देना और दूसरे दिन नहाने धोने के लिए खारे पानी की सप्लाई दी जाए तो सभी को पीने के लिए मीठा पानी उपलब्ध हो सकता है जिस पर सहायक अभियंता ने विचार करने को कहा है।
- मनोज नामा , निवतॅमान उपाध्यक्ष नगर पालिका तखतगढ़


