PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव/मुकेश डाबी
नाडोल-विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से एफआरटी कर्मचारी की मौत, बनी सहमती
नाड़ोल कस्बे में गुरुवार को 2 बजे विद्युत लाइन मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से जोधपुर डिस्कॉम के एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) कर्मचारी राजेश बैरड़ (36) पुत्र भूराराम, निवासी गोगाजी का मंदिर, तहसील गिड़ा (बालोतरा) की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग को लेकर विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया, जो आश्वाशन के बाद खत्म हुआ
जानकारी के अनुसार छितरा मगरी पुर्व सरपंच गणेशसिह भौजी बेरे के पास स्थित ट्रांसफार्मर (डीपी) पर फॉल्ट सुधार एवं मरम्मत कार्य के दौरान राजेश बैरड़ विद्युत पोल पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हवाई लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें नाड़ोल के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सालय एवं विद्युत विभाग कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता, आश्रित को सरकारी नौकरी तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग करते हुए कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया।
मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और घटना की निष्पक्ष जांच की मांगों का आश्वासन देने के बाद शव का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया।
मौके पर रानी थाना प्रभारी आनंद कुमार सांखला, नाड़ोल चौकी प्रभारी शिव नारायण मीणा पुलिस जाब्ते के साथ तैनात रहे। वहीं विद्युत विभाग की ओर से एईएन संजय सोनी, जेईएन टीकमराम सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
धरना स्थल पर प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह राजपुरोहित, वजाराम घांची, राजू भाई वैष्णव,टीकमचंद, मदन सिंह राजपुरोहित, जगदीश सिंह राजपुऱोहित,प्रकाश कुमार मेवाडा, माधु सिंह चारण, प्रकाश माली, हंसाराम मारू, पुनाराम सोलंकी, प्रवीण माली, नरसिंग राव, भोपाल सिंह, जितेन्द्र सिरवी,भलाराम घांची, भूराराम चौधरी, महेश बोहरा, हंसाराम घांची,भोलाराम चौधरी, सज्जन सिंह, जीतू जोशी, मोहन सिंह, बाबूलाल घांची,राम राज्य युवा सेना,आस पास के गांवों के सैकडो लोग सहित सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


