• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

युवती की पत्थर से चेहरा कुचल हत्या, झाड़ियों में मिली पुरानी लाश; बॉडी पर नहीं थे कपड़े, रेप की भी आशंका

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 5, 2026
in Local
0
युवती की पत्थर से चेहरा कुचल हत्या, झाड़ियों में मिली पुरानी लाश; बॉडी पर नहीं थे कपड़े, रेप की भी आशंका

PALI SIROHI ONLINE

चित्तौड़गढ़-चित्तौड़गढ़ में युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। युवती की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचला गया है। बॉडी पर कपड़े नहीं थे और टी-शर्ट से उसका मुंह ढका हुआ था। शव के पास पानी की बोतल, चिप्स और नमकीन के पैकेट पड़े थे।

नरेगा मजदूरों को सफाई काम के दौरान तेज बदबू आई। उन्होंने आसपास देखा तो झाड़ियों में शव नजर आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। एमओबी और FSL टीम को बुलाकर सबूत जुटाए।

सूचना पर एसपी धर्मेंद्र सिंह और ASP मुकुल शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉच्र्युरी में रखवाया। मामले में हत्या के साथ ही रेप के एंगल से जांच की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।1. नग्न अवस्था में मिला शव, पुलिस को दी सूचना

SHO तुलसीराम प्रजापत ने बताया – शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे नरेगा मजदूर सफाई काम कर रहे थे। इस दौरान तेज बदबू आने लगी। मजदूरों ने आसपास देखा तो झाड़ियों में युवती की लाश नजर आई। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।

लाश देखकर मजदूर घबरा गए और उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। लाश की सूचना मिलने पर ASI हरवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही उच्च अधिकारियों को जानकारी दी।

2. 3-4 दिन पुराना शव, चेहरा पत्थर से कुचला

SHO तुलसीराम ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव 3-4 दिन पुराना है, जिसके कारण आसपास के इलाके में बदबू फैल रही थी। पहचान छुपाने के लिए युवती का चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया। पत्थर भी चेहरे के ऊपर रखा हुआ था।

शव पर कपड़े नहीं थे और टी-शर्ट से मुंह ढका हुआ था। शव के पास पानी की बोतल, चिप्स और नमकीन का पैकेट मिला, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने एमओबी और एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए।3. हत्या के साथ रेप के एंगल से भी जांच

SHO तुलसीराम ने बताया- घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए युवती के साथ रेप की आशंका है। पुलिस मामले को दुष्कर्म के एंगल से जोड़कर भी देख रही है। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

SHO ने बताया- फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती युवती की पहचान करना है। इसके लिए आसपास के थानों से गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Previous Post

बाली उपखण्ड के फालना में BJP द्वारा सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत खुडाला फालना मंडल ने लगाए वृक्ष

Next Post

प्रेम प्रसंग और शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, 3 गिरफ्तार

Next Post
प्रेम प्रसंग और शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, 3 गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग और शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, 3 गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page