• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता अभियान संपन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 5, 2026
in Local
0
फालना रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता अभियान संपन्न

PALI SIROHI ONLINE

फालना रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता अभियान संपन्न
नगराज वैष्णव

फालना। अजमेर मंडल में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 मई से 5 जून 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा तथा वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर (फ्रेट एवं ईएनएचएम) मनोज मीणा के निर्देशन में फालना रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान आमजन एवं यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किए गए। प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश देते हुए जूट के बैग भी वितरित किए गए। इसके साथ ही स्टेशन परिसर एवं रेलवे कॉलोनी में वृक्षारोपण कर हरित वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

पर्यावरण जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं यात्रियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के समापन अवसर पर स्टेशन प्रबंधक श्यामलाल मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज कुमार, अशोक कुमार, साबरमल, अनीता, चेतन गुलपड़िया, पूरण जमादार तथा सफाई मित्र अक्षय, प्रेम, अजय और प्रवीण सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेलवे अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान करते हुए लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने एवं अधिकाधिक पौधारोपण करने की अपील की।फालना रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता अभियान संपन्न

Previous Post

रानी-विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी की सोनू दीदी का संदेश

Next Post

बाली उपखण्ड के फालना में BJP द्वारा सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत खुडाला फालना मंडल ने लगाए वृक्ष

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page