• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मैष शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल: छोटी-छोटी कोशिशें कामयाब होंगी। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। अधीनस्थों के सहयोग से तरक्की संभव है। बातचीत में सावधानी रखें, अपमान का भय रहेगा। मेहमानों की आवाजाही रहेगी।

वृष शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : धीमी शुरुआत के बावजूद अच्छा लाभ होगा। उच्च अध्ययन में अच्छे प्रदर्शन के आसार हैं। असमंजस की स्थिति प्रगति में बाधक हो सकती है। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है।

मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी प्रियजन का साथ मुश्किल से उबारेगा। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। साझेदारी में बड़ी योजना शुरू हो सकती है। दाम्पत्य संबंधों में निकटता बढ़ेगी, लेकिन अभी यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

सिंह शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यावहारिक फैसले तरक्की में सहायक होंगे। कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी। वैचारिक गतिरोध दूर होने से रिश्ते मधुर होंगे।

कन्या शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामीः पूजा-पाठ या अध्ययन में मन लगेगा। विरोधियों की योजना चौपट करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भाग्य भरोसे रहे तो बेहतर अवसर गंवा देंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे।

कर्क-शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों की खींचतान दूर होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। करियर में बदलाव संभव है।

तुला शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला मेहनत रंग लाएगी। कारोबारी विस्तार की संभावना बनेगी। साझेदारी में नई योजना हाथ आ सकती है। राजकीय मामले सुलझने के आसार हैं। संपत्ति संबंधी विवाद का समाधान हो सकता है।

वृश्चिक शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नई जिम्मेदारी मिलने से काम का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक कार्यक्रमों कार्यक्रमों में खर्च संभव है। दोस्तों से कहासुनी मन दुखी कर सकती है।

धनु शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी: प्रसत्रता के साथ दिन की शुरुआत होगी। जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। विवादास्पद मसले सुलझ सकते हैं। अधूरे कामों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे।

मकर:शुभ अंक 8, शुभ रंग हरा : धैर्य के साथ आगे बढ़ें, हालात धीरे-धीरे सुलझेंगे। कारोबारी विस्तार के लिए विदेश यात्रा संभव है। बेहतर करने के चक्कर में कोई गड़बड़ करने से बचें। युवा करियर को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा: अधूरे काम जल्दी निपटा लें, बाद में मुश्किल हो सकती है। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। । पारिवारिक विवाद टकराव का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : भाग्य अनुकूल रहेगा, जिससे राजकीय लाभ की संभावना है। रुकी हुई तरक्की मिलने के आसार हैं। साझेदारी में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। मांगलिक खर्च संभव है। धैर्य बनाए रखें।

Previous Post

सारंगफली में अनोपस्वामी का वार्षिक उत्सवः शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, अखंड पाठ और भजन संध्या में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page