PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
खिंवाड़ा में विशेष जनसुनवाई शिविर आयोजित, 80 में से 65 परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण
रानी/खिंवाड़ा, 4 जून। जिला कलेक्टर पाली रविन्द्र गोस्वामी के नवाचार के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत खिंवाड़ा में विशेष जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी, उपखंड अधिकारी शिवा जोशी, विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित, तहसीलदार मोहनलाल राठौड़, जिला रसद अधिकारी कमल कुमार, पूर्व प्रधान किशोरसिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में लगभग 700 ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं परिवेदनाएं प्रस्तुत कीं। कुल 80 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 65 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 15 परिवेदनाओं को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजा गया।
शिविर के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा 6 पट्टे वितरित किए गए तथा राजस्व विभाग द्वारा 12 म्यूटेशन किए गए। पशुपालन विभाग ने 15 मंगला पशु बीमा किए, वहीं करीब 300 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच की गई।
जिला कलेक्टर ने आवासीय कॉलोनियों में लंबित विद्युत कनेक्शन मामलों पर नाराजगी जताते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं कृषि भूमि पर वर्षों से बने मकानों के आवासीय रूपांतरण में हो रही देरी पर तहसीलदार को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्रामीणों द्वारा पेयजल समस्या उठाए जाने पर जिला कलेक्टर ने पीएचईडी एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को सात दिनों के भीतर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के स्टॉल लगाए गए तथा ई-मित्र एवं आधार अपडेट की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
पशुपालन विभाग द्वारा पात्र पशुपालकों को मंगला पशु बीमा योजना के प्रमाण पत्र तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। शिवि�

