PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
रेवदर, सिरोही-रेवदर-आबूरोड मार्ग पर दौलपुरा बोर्ड के पास गुरुवार को एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सड़क पर गिरा बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी सुरेश विरमोतर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तुरंत रेवदर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।
हायर सेंटर किया रेफर
युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान आबूरोड के गिरवर निवासी भावेश पुत्र गोवा गरासिया के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


