PALI SIROHI ONLINE
पाली। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बाली विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा आगामी विकास कार्यों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई।
विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान निरंतर प्रगति कर रहा है तथा सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। बैठक के दौरान बाली क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की अपेक्षाओं को लेकर भी विस्तार से संवाद हुआ।
यह भेंट मुलाकात क्षेत्रीय विकास योजनाओं को गति देने और जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


