PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड में रीको थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 190 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही शराब से भरे एक मिनी ट्रक को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चम्पावत के नेतृत्व में गठित टीमने मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी की। देर रात गुजरात की ओर जा रहे एक संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर जांच की गई।
तलाशी के दौरान ट्रक में पत्तेदार गोभी के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने ट्रक से कुल 190 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से चालक अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई, निवासी वीरावा, थाना चितलवाना, जिला जालोर को गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लायरों और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।


