• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने निगम का किया औचक निरीक्षण व मौके पर अधिकारियों को दिए निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 3, 2026
in Local
0
पाली जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने निगम का किया औचक निरीक्षण व मौके पर अधिकारियों को दिए निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने निगम का किया औचक निरीक्षण व मौके पर अधिकारियों को दिए निर्देश
पाली, 3 जून। जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने बुधवार को नगर निगम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान निगम की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, योजनाओं, कार्याे व व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर डॉ गोस्वामी ने पाली नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राजस्व, गृह कर व नगरीय विकास कर अनुभाग, भण्डार शाखा को औचक निरीक्षण किया उन्होंने इस दौरान कार्यप्रणाली व रजिस्ट्रर, पत्रावलियों को देखा तथा मौके पर ही नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व संबंधित कार्मिक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंन आमजन की लाभान्वित की जाने वाली योजनाओं में प्रगति व कार्याे को देखा।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम परिसर में उपस्थित एक बुजुर्ग महिला ने जिला कलक्टर को अपनी पेंशन संबंधी समस्या से अवगत कराया। महिला ने बताया कि लंबे समय से उसकी पेंशन में परेशानी आ रही है। इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करते हुए उसी दिन पेंशन प्रकरण का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम नवीन भारद्वाज, सचिव किशन सिंह रतनू, जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण सिंह, सहायक लेखा अधिकारी प्रथम ब्रजपाल सिंह, जगदीश कुमावत सहित नगर के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

Previous Post

राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

Next Post

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की मजबूती के लिए नियमित टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण-चुण्डावत,सुमेरपुर मे एक ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page