• March 18, 2026

आबू रोड रेलवे स्टेशन के बाहर से अवैध शराब जब्तः लावारिस खड़ी अल्टो कार से पेटी हुई बरामद, आरोपी की तलाश जारी

PALI SIROHI ONLINE

आबू रोड, सिरोही-आबू रोड शहर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से अवैध शराब से भरी एक अल्टो कार जब्त की है। पुलिस ने कार से 283 पव्वे और एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।

यह कार्रवाई थाना अधिकारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में की गई। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शहर पुलिस को रेलवे स्टेशन के बाहर लॉबी के पास एक लावारिस हालत में खड़ी कार की सूचना दी थी।

सूचना मिलने पर एएसआई श्रवण सिंह, समद प्रताप सिंह और राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार की तलाशी ली, जिसमें अवैध शराब मिली। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

You cannot copy content of this page