PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के मानपुर क्षेत्र में सोमवार को एक निजी डॉक्टर की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना वीर बावजी मंदिर के पास हुई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और व्यस्त मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से डॉक्टर को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में डॉक्टर को चोटें आईं, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल, पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


