PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में लाभार्थीयो को चेक वितरण किया
तखतगढ 2 जून (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान सरकार के शासन सचिव निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर के द्वारा भारत सरकार की पीएम स्वनिधि योजना अन्तर्गत 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक एक माह तक आयोजित हो रहे विशेष अभियान (लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प) के तहत मंगलवार को पीएम योजना के अधिकाधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करना, नवीन पात्र व्यक्तियों को योजना के जोडना, लम्बित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना, डिजिटल सशक्तिकरण को बढावा देना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से पात्र लाभार्थियों एवं उनके परिवारजनों को जोडना, केडिट कार्ड आवेदन, बैंक द्वारा लौटाये गये आवेदनों का निस्तारण इत्यादि गतिविधियों की गई है।
मंगलवार को अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी के सानिध्य में लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें क्रमशः प्रथम ऋण के 03 आवेदन एवं द्वितीय ऋण के 01 आवेदन शिविर मे प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की जांच कर सम्बन्धित बैक को प्रेषित किये गये साथ ही त्वरित आवेदन का निस्तारण करते हुए शिविर में एक प्रथम किस्त की राशि 15000/- रू. का चैक वितरण किया गया। लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में लाभार्थी एवं पालिका अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


