• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खबर का असर-मालदर में विधूत सप्लाई शुरू, पानी संकट  से भी मिली राहत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

चार दिन बाद बहाल हुई बिजली, शुरू हुई पानी की सप्लाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बाली उपखंड के निकट लुंदाड़ा क्षेत्र के मालदर की ढाणी में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पेयजल सप्लाई भी बाधित हो गई थी। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पानी की भारी किल्लत पैदा हो गई थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। इस संबंध में खबर पाली सिरोही ऑनलाइन में प्रकाशित होने के साथ ही सरपंच प्रशासक कपूराराम मीणा ने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को स्थिति से अवगत कराया था।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए नाना विद्युत निगम के सहायक अभियंता इंद्रजीत मीणा, कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा, लाइनमैन वासुदेव एवं विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन का निरीक्षण कर तीन नए बिजली पोल लगाए तथा थ्री फेस विद्युत लाइन को पुनः चालू करवाया।

बिजली आपूर्ति बहाल होते ही गांव में पानी की सप्लाई भी शुरू हो गई, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी के बीच पानी की उपलब्धता होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं,सरपंच प्रशासक कपूराराम मीणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर समस्या का समाधान होने से गांव में सामान्य स्थिति बहाल हो सकी है।

Previous Post

तखतगढ-प्रकृति के प्रकोप से विद्यालय में नवनिर्मित टीन शेड को तूफान ने एक ही झटके में उठाकर 100 फीट दूर फेंक दिया, कोई जनहानि नहीं हुई और बहुत बड़ा हादसा टल गया

Next Post

तखतगढ-लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में लाभार्थीयो को चेक वितरण किया

Next Post
तखतगढ-लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में लाभार्थीयो को चेक वितरण किया

तखतगढ-लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में लाभार्थीयो को चेक वितरण किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page