• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जवाई बांध पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पूजा अर्चना के साथ गंगा आरती की,जल संरक्षण और स्वच्छता की दिलाई शपथ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 2, 2026
in Local
0
जवाई बांध पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पूजा अर्चना के साथ गंगा आरती की,जल संरक्षण और स्वच्छता की दिलाई शपथ

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जवाई बांध पर बंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पूजा अर्चना के साथ गंगा आरती की,जल संरक्षण और स्वच्छता की दिलाई शपथ

तखतगढ़ 2 जून (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 के तहत मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान जोधपुर संभाग के सबसे बड़े जवाई बांध स्थित जल संसाधन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं जल संचय को जन अभियान बनाकर जल के महतवता के बारे मे लोगो को जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी, अधिसाशी अभियंता जल संसाधन विभाग राज भवरायत, जितेंद्र सिंह डिप्टी एसपी सुमेरपुर, तहसीलदार सुमेरपुर, शिवराज सिंह बिटिया, जवाई कमांड क्षेत्र के संगम अध्यक्ष धनसिंह जाखोड़ा, प्रेमराम देवासी नेतरा, नरपत सिंह, भीम सिंह, लादु सिंह, महेंद्र सिंह , जसवंत सिंह गलथनी, हनुमान भाटी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत कोसेलाव, महावीर सिंह उपसरपंच कोसेलाव, मोहन मीना नयाखेडा, सहायक अभियंता अक्षय कुमावत एवं राकेश प्रजापत, कनिष्ठ अभियंता अशोक पूनिया एवं राजू लाल गुर्जर सहित कमांड क्षेत्र के सैकडो किसान ,महिलाएँ एवं युवा की उपस्थिति में विभागीय अधिकारियों द्वारा विधिवत जल पूजा अर्चना के बाद.गंगा आरती की गई तत्पश्चात. सभी को जल संरक्षण , स्वच्छता , पर्यावरण एवं प्लास्टिक मुक्त की शपथ दिलाई गई ।

और .जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाल कर.जवाई बांध परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया गया
व जवाई बांध परिसर में वृक्षारोपण किया गया। मौके पर अधिशासी अभियंता राज भवरायत ने जल के समुचित संरक्षण करने के लिए सभी लोगो को प्रेरित किया ।जल के महत्व को समझाया गया ।जल की पूजा कर गंगा मैया को गंगा दशहरे के दिन पुष्प अर्पित कर सभी के कल्याण की कामना की ।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जयेंद्र सिंह गलथनी के द्वारा लोगो को जल के संग्रहण एवं संरक्षण के लिए विविध उपाय बताए गए ।लोगो को बताया गया की जल है तो कल है और जल ही जीवन है अंतः में राज भवरायत अधिशासी अभियंता जल संसाधन विभाग के द्वारा सभी किसानो एवं उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया !

Previous Post

रानी-विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया”तंबाकू छोड़े , जीवन जोडे

Next Post

भन्दर मेघवालो के मोहहले में 3 दिन से बिजली गुल, गर्मी में बेहाल ग्रामीण, अधिकारी बोले कुछ देर में सुचारु होगी बिजली

Next Post

भन्दर मेघवालो के मोहहले में 3 दिन से बिजली गुल, गर्मी में बेहाल ग्रामीण, अधिकारी बोले कुछ देर में सुचारु होगी बिजली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page