PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
गलडेरा बांध पर गंगा जल की पूजा अर्चना कर जल संरक्षण की दिलाई शपथ
तखतगढ 2 जून (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश पर में चलाई जा रहे 25 में से 5 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जवाई नहर प्रभाग द्वारा कमांड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसेलाव के अधीन गलडेरा बांध पर पूजन समारोह, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, गाद सफाई गतिविधि और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जल संसाधन विभाग नहर खण्ड सुमेरपुर के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) राज भवरावत के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
इस कार्यक्रम में कोसेलाव सरपंच सोनी देवी, कोसेलाव के उपसरपंच, जल उपयोगर्ता संगम (डब्ल्यूयूए) के प्रतिनिधि, स्थानीय जन प्रतिनिधि और किसान उपस्थित थे। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ ली और जल संसाधनों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए गाद सफाई और जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस कार्यक्रम में एक्सईएन राज भावरावत सरपंच कोसेलाव हनुमान सिंह भाटी उपसरपंच महावीर सिंह, राकेश कुमार प्रजापत एईएन तखतगढ़, जेर्ईएन तखतगढ़ राजूलाल गुर्जर, जल उपयोगिता संगम अध्यक्ष नरपत मदरेणा, चेलाराम कुमावत, लादू सिंह बालोत, महेंद्र सिंह बालोत, भीमसिंह बलाना, मोहन मीना अध्यापक, साहिल माली एबीवीपी प्रांत सहमंत्री, ग्राम विकास अधिकारी कोसेलव भागवत सिंह, कुसल राज एलडीसी कोसेलाव, मेट शंकर माली मौजूद रहे।




