PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में अवैध धर्मांतरण गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर एकल अभियान अंचल सिरोही के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस संवेदनशील मुद्दे पर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो 6 जुलाई से कलेक्ट्रेट के बाहर समस्त समाज के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
एकल अभियान के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया किविगत कुछ समय से सिरोही जिले और इसके आस-पास के क्षेत्रों में धर्म-विरोधी तत्वों और मिशनरियों द्वारा स्थानीय भोले-भाले जनजाति समाज का बड़े पैमाने पर धर्मांतरण किया जा रहा है। जनजाति आदिवासी समाज के लोगों को भ्रामक प्रचार और विभिन्न हथकंडों का उपयोग कर गैरकानूनी तरीके से धर्मांतरित करने का आरोप है।
स्थानीय समाज में गहरा रोष
संगठन ने इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जनजाति समाज आदि काल से सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियां हमारी पारंपरिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर सीधा प्रहार हैं, जिससे स्थानीय समाज में गहरा रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में प्रशासन को उन प्रमुख स्थानों की सूची भी सौंपी गई है, जहां ये गतिविधियां सबसे ज्यादा सक्रिय बताई गई हैं। इनमें शिवगंज तहसील का कलदरी गांव, पिंडवाड़ा तहसील के ठंडी बेरी पंचायत क्षेत्र, अल्ट्राटेक कंपनी के पास, चितरीया फली (भुला), मुरी गांव के आस-पास का क्षेत्र, कुडाल, साबेला, मोरस (चीनिया बांध) और इसरा ग्रामीण शामिल हैं।
इसके अलावा आबूरोड के कुई, खारा, भैंसासिंह, आम्बा, पिपर भात, बोरधनी, डेरी, जलोइया फली (सियावा), माता फली (सियावा) और खेजड़ा क्षेत्र भी प्रभावित बताए गए हैं। रेवदर तहसील में करोटी और उसके आस-पास का इलाका भी इन गतिविधियों से प्रभावित होने का उल्लेख किया गयाएकल अभियान की प्रमुख मांगेंः
अवैध गतिविधियों पर प्रतिबंधः प्रलोभन और भ्रम फैलाकर धर्मांतरण कराने वाली ताकतों और संस्थाओं को तुरंत चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
साजिशकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई: गरीब एवं भोले वाले
आदिवासियों को बरगलाने वाले एवं भ्रमित कर माहौल को बिगाड़ने वाले दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रशासनिक निगरानी की रखी मांगः भविष्य में ऐसी
घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीण व संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाए।

