PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी: कार्यस्थल पर सफलता और साझेदारी में नई शुरुआत के योग हैं। अपने वादों से मुकरने से बचें। बेहतर सफलता के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लें। पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है।
कर्क शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होंगी। रोजगार के अनुकूल अवसर मिलने की उम्मीद है। है। पुराने मामले उजागर होने का डर रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के योग बनेंगे। धैर्य बनाए रखें।
तुला;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा वैचारिक गतिरोध दूर होने से काम में आसानी होगी। नई योजनाओं की शुरुआत में दिक्कतें आ सकती हैं। भावनात्मक संबंधों में गतिरोध संभव है। अपनों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
मकर;शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : जिद में आकर गलत फैसला लेने से बचें। लेनदेन में आक्षेप लग सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग और अनुकूलता बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता को लेकर चिंता रहेगी।
वृष;शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल: मानसिक तनाव और आलस्य रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में गतिरोध दूर होने के आसार हैं। उच्च अध्ययन में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। साझेदारी में आपके अनुकूल समझौता हो सकता है।
सिंह;शुभ अंक 8, शुभ रंग काला नया काम शुरू हो सकता है। कारोबार के विस्तार की संभावना है। धीमी गति से चल रहे काम परेशान कर सकते हैं। हैं। आय में में बढ़ोतरी और आकस्मिक लाभ के योग हैं। आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक;शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला सुविधा नहीं मिलने से काम में मुश्किल होगी। दिखावे के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। बिखरे कामों को समेटने में सफलता मिलेगी। रोजगार तलाश रहे लोगों को अनुकूल अवसर मिलेंगे।
कुंभ;शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलने से मुश्किल हालात से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझने से चिंता हो सकती है। पारिवारिक कारणों से यात्रा हो सकती है।
मिथुन;शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता बढ़ेगी। विरोधियों पर आपका वर्चस्व कायम रहेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को अनुकूल प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कन्या शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा जोखिम से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। नई योजना में निवेश से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। भाग्योदय की बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।
धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग बैंगनी व्यापारिक विस्तार की संभावना के साथ कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। लाभदायक सौदे हाथ आएंगे। विरोधियों की चालों का माकूल जवाब देने में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन;शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : अनावश्यक टकराव बना रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट से मन परेशान रहेगा। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। निजी कामों के लिए सिफारिश करवानी पड़ेगी। दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे।


