PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मालायती प्रकरणों के अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार सिरवी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दिनांक 01.06.2026 को कस्बा पिण्डवाडा में नाकाबन्दी के दौरान पुलिस थाना गोगुन्दा के प्रकरण सख्या 187 दिनांक 13.05.2026 धारा 303(2) बीएनएस पुलिस थाना गोगुन्दा में परिवादी अर्जुनलाल पुत्र सोहनलाल जाति गमेती भील निवासी तकियो का भीलवाडा गोगुन्दा की चोरी हुई बजाज कम्पनी कि पल्सर मोटरसाईकिल बिना नम्बरी बरंग केसरी को बरामद कर एक नाबालिग को भी डिटेन किया है। पुलिस थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर को सुचित किया गया है जो आयन्दा चोरी हुई मोटरसाईकिल व नाबालिग को पुलिस थाना गोगुन्दा को सुपर्द किया गया है।
कार्यवाही टीमः-
1. महेन्द्र कुमार सिरवी पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
2. जितेन्द्रसिंह कानि. 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
3. लोकेश कुमार कानि. 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा।

