• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कानेलाव में पुलिस के सामने महिला को पीटाःबीच-बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों से भी की धक्का-मुक्की, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के कानेलाव गांव में नाली विवाद में पुलिस के सामने ही एक महिला से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की गई। मामले में प्रशासन की ओर से 13 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस से अभद्रता करने का मामला दर्ज कराया गया है।गुड़ा एंदला SHO दशरथ सिंह ने बताया कि 30 मई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पंचायत प्रशासक लाबुराम देवासी और एएसआई समुंद्रसिंह को सूचना मिली थी कि कानेलाव गांव में एक महिला ने अपने घर के बाहर लकड़ियां रखकर और मिट्टी डालकर नाली बंद कर दी है। जिससे बरसात का पानी सड़क पर फैल गया और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

सूचना पर एएसआई समुंद्रसिंह, कांस्टेबल पारसराम और विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे, जहां रामदेव मंदिर के बाहर करीब 250 से 300 ग्रामीण, जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थीं, एकत्रित थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश शुरू की और रास्ता खोलने को लेकर बातचीत कर रही थी।

इसी दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पुलिस ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की कर दी।

स्थिति नियंत्रित होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में गांव के 13 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

सुमेरपुर में मिलावट के शक में 7,990 किलो मसाला जब्तः 7 सैंपल लेकर जयपुर लैब में भेजे

Next Post

तखतगढ-चौथे दिन फिर मारवाड गोडवाड मे तेज रफ्तार आंधी तुफान ने गजब का मचाया तांडव,विद्यालय के पीछे नवनिर्मित हाइफाई टीन शेड उडकर आया रोड पर,विधुत लाइन पर पोल गिरा

Next Post

तखतगढ-चौथे दिन फिर मारवाड गोडवाड मे तेज रफ्तार आंधी तुफान ने गजब का मचाया तांडव,विद्यालय के पीछे नवनिर्मित हाइफाई टीन शेड उडकर आया रोड पर,विधुत लाइन पर पोल गिरा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page