• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर में मिलावट के शक में 7,990 किलो मसाला जब्तः 7 सैंपल लेकर जयपुर लैब में भेजे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 1, 2026
in Local
0
सुमेरपुर में मिलावट के शक में 7,990 किलो मसाला जब्तः 7 सैंपल लेकर जयपुर लैब में भेजे

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-पाली जिले के सुमेरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करवाई की। इस दौरान 7 सैंपल लेकर 7,990 किलो मिलावट के शक में मसाला जब्त किया और जांच के लिए सैंपल लैब भेजे।

अतिरिक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) भगवत सिंह के नेतृत्व में जयपुर मुख्यालय की केंद्रीय टीम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाली के संयुक्त तत्वावधान में ये करवाई की गई।

केंद्रीय टीम ने सुमेरपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र एवं शीतला चौक स्थित गोदाम पर संचालित चामुंडा ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। यह प्रतिष्ठान मुकेश परमार की और से संचालित किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाली डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बड़े स्तर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का प्रतीत होता है। सभी नमूने जांच के लिए जयपुर स्थित लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
2 हजार से ज्यादा मिलावटी मसाला

कार्रवाई के दौरान गोदाम में सीटीसी ब्रांड के 500 ग्राम पैक में पैक किए गए हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएस एक्ट) के तहत लिए गए। साथ ही 4,740 पैकेटों में भरा करीब 2,370 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी मसाला जब्त कर सीज किया गया।

इसके अलावा निर्माण इकाई पर भी मिर्च पाउडर के दो, हल्दी पाउडर का एक तथा धनिया पाउडर का एक नमूना लिया गया। यहां से करीब 5,620 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी मसाला जब्त कर सीज किया गया। इस तरह कुल 7 नमूने लिए गए तथा 7,990 किलोग्राम मसाला जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान जयपुर की केंद्रीय टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, लोकेश शर्मा, अमित शर्मा, जगदीश प्रसाद तथा पाली के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा मौजूद रहे।

Previous Post

किरवा के निकट सांगवा गांव में विद्युत लाइनमैन झुलसा, पाली रेफर

Next Post

कानेलाव में पुलिस के सामने महिला को पीटाःबीच-बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों से भी की धक्का-मुक्की, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

कानेलाव में पुलिस के सामने महिला को पीटाःबीच-बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों से भी की धक्का-मुक्की, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page