PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बाली उपखण्ड के कोलवाड़ा में तेज अंधड़ से मकान क्षतिग्रस्त, महिला व मासूम घायल, बंगाली डॉक्टर ने बच्चे का उपचार कर बचाई जान
पाली जिले के बाली उपखण्ड के खेतरली ग्राम पंचायत के कोलवाड़ा गांव में आए तेज अंधड़ ने एक आदिवासी परिवार पर कहर बरपा दिया। अंधड़ के दौरान सक्कू बाई पत्नी वेलाराम गमेती के मकान का केलू पोश और टीन शेड अचानक गिर गया, जिससे घर के अंदर सो रहे परिवार के दो सदस्य उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में सक्कू बाई पत्नी वेलाराम तथा उनके 5 वर्षीय पुत्र प्रकाश पुत्र वेलाराम घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सक्कू बाई को शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि मासूम प्रकाश के सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा।
घटना के बाद ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को खेतरली के उपला फली स्थित एक बंगाली की निजी चिकित्सक लिटन मोंडल बंगाली के पास पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया ओर मासूम के शरीर से बहते रक्त को बन्द किया। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है की बंगाली का क्लीनिक नही होता तो ऐसे खराब मौषम में घायल को अन्य सहर में ले जाने को साधन भी नही मिलता तथा ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
तेज अंधड़ और खराब मौसम के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।







