रानी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर सौर ऊर्जा पिलर क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था नदारद
PALI SIROHI ONLINE
रानी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर सौर ऊर्जा पिलर क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था नदारद
नगराज वैष्णव
रानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर लगा सौर ऊर्जा (सोलर) पिलर तथा उससे जुड़ी प्लेटें टूटकर नीचे आ गई हैं। घटना के बाद भी रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं। क्षतिग्रस्त संरचना के आसपास न तो बैरिकेड लगाए गए हैं और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। ऐसे में टूटे हुए सोलर पिलर एवं प्लेटों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।
स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सौर ऊर्जा पिलर और प्लेटों की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

