रानी-सयोजक स्तर पर एक दिवसीय निरंकारी सतसंग का आयोजन किया गया
PALI SIROHI ONLINE
सयोजक स्तर पर एक दिवसीय निरंकारी सतसंग का आयोजन किया गया
नगराज वैष्णव
रानी कस्बे के प्रताप बाजार पेट्रोल पंप के पास संत निरंकारी मंडल की ओर से निरंकारी सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग शाम 4 बजे से 6 बजे तक चला। आयोजन जोधपुर जोनल प्रभारी संत हरिमोहन गहलोत के सानिध्य में हुआ। संत निरंकारी मंडल के वक्ताओं, संतों ने भजन, प्रवचनों से माहौल भक्तिमय बनाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आध्यात्मिक विचार सुने। संत हरिमोहन गहलोत ने कहा कि सच्ची शांति, सहनशीलता, नम्रता ब्रह्मज्ञान से मिलती है।
निरंकार प्रभु का साक्षात्कार कर मानव जीवन को सार्थक बनाना मनुष्य का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु को जानने पर जीवन में प्रेम, विनम्रता, सेवा की भावना अपने आप विकसित होती है। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की कृपा से मानव परमात्मा की प्राप्ति कर जीवन को सफल बना सकता है। मारवाड़ ज.संयोजक बहन कांता सोलंकी, रानी ब्रांच मुखी उत्तम कुमार ,बाली मुखी प्रवीन कुमार, आस पास के गांव खेरवा मारवाड़ जंक्शन पाली फालना रानी सोमेश्वर बाली सुमेरपुर शिवगंज समस्त साध संगत व सेवादल भाई बहन उपस्थित रहे!
