• May 30, 2026

बाली-सुजाराम चौधरी बने IFWJ बाली ब्लॉक अध्यक्ष

PALI SIROHI ONLINE

सुजाराम चौधरी बने IFWJ बाली ब्लॉक अध्यक्षः प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में जिला अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी, जताया आभार

बाली इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) की बाली उपखण्ड इकाई के अध्यक्ष पद पर सुजाराम चौधरी खुडाला फालना को नियुक्त किया गया है।
उन्हें यह जिम्मेदारी पूर्व में किए गए संगठन के कार्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर संभाग प्रभारी राजीव गोड और पाली जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी ने सौंपी।

अपनी नियुक्ति पर सुजाराम चौधरी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की गरिमा, पत्रकारों के हितों और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

चौधरी ने संगठन के सभी साथियों, शुभचिंतकों और वरिष्ठजनों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

You cannot copy content of this page