• May 29, 2026

PM के ईंधन बचाने के संदेश से प्रभावित होकर बाली विधायक ने नहीं मनाया था जन्मदिन, आज मारवाड़ राजपूत समाज संघ ने किया बहुमान

PALI SIROHI ONLINE

पिंटू अग्रवाल/खीमाराम मेवाडा

PM के ईंधन बचाने के संदेश से प्रभावित होकर बाली विधायक ने नहीं मनाया था जन्मदिन, मारवाड़ विधानसभा के राजपूत समाज संघ ने किया बहुमान

पाली जिले के बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने इस बार अपना जन्मदिन विधानसभा क्षेत्र में नहीं मनाया। इसके पीछे का कारण आज सामने आया है। बताया जा रहा है कि विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ईंधन बचाने के संदेश से प्रभावित हुए और इसी के चलते उन्होंने इस बार सादगी के साथ जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार यदि विधायक अपना जन्मदिन बाली विधानसभा क्षेत्र में मनाते तो बड़ी संख्या में समर्थक विभिन्न गाड़ियों और बाइकों से विधायक निवास पहुंचते, जिससे बेवजह ईंधन की खपत होती। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए विधायक ने जन्मदिन समारोह नहीं रखा। हालांकि समर्थकों ने सोशल मीडिया, मोबाइल और अन्य माध्यमों से अपने नेता को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं दीं।

वहीं आज मारवाड़ विधानसभा क्षेत्र से राजपूत समाज के वरिष्ठजन बीजापुर स्थित निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज और क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की गई।

गौरतलब है कि लगातार छह बार से विधायक चुने जा रहे पुष्पेंद्र सिंह राणावत की कार्यशैली हमेशा से साधारण और सरल रही है। वे बिना काफिले और तामझाम के सामाजिक, निजी एवं शोक संवेदना जैसे कार्यक्रमों में पहुंचते हैं। साथ ही सरकारी बैठकों में भी बिना बड़े लाव-लश्कर के शामिल होते हैं। इसी सादगी और सहज व्यवहार के चलते विधायक आमजन के बीच काफी लोकप्रिय बने हुए हैं।

इस दौरान मारवाड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रधान सुमेर सिंह कुम्पावत,रणजीत सिंह मांदा,राजबहादुर सिंह सवराल,करण सिंह कोलपुरा,हनुमान सिंह भेसाना,खुमान सिंह जानूदा,नारायण सिंह गुडा रामसीन,पुष्पेंद्र सिंह भेशाना व राजपूत समाज के सामाजिक संगठन के पदाधिकारी विभिन्न समाज बंधु ने मौजूद रहकर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का माला साफा पहनाकर स्वागत किया।

You cannot copy content of this page