• May 29, 2026

रानी महात्मा गॉधी राजकीय बालिका विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर

PALI SIROHI ONLINE

रानी महात्मा गॉधी राजकीय बालिका विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर, छात्राओं को मिलेगी राहत,आंजनेय मंडल की प्रेरणा से भेट

नगराज वैष्णव

रानी। मेन बाजार भीषण गर्मी में छात्राओं को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री आंजनेय मंडल, रानी की प्रेरणा से महात्मा गाँधी राजकीय बालिका विद्यालय मेन बाजार को भामाशाह परिवार द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया। यह वाटर कूलर स्व. श्रीमती रुक्मणी गोविंद भाई त्रिवेदी की पावन स्मृति में सप्रेम समर्पित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित सादे समारोह में मंडल के पदाधिकारियों ने वोल्टास कंपनी का वाटर कूलर विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किया। इस अवसर पर मंडल सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं ठंडा पानी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्व. रुक्मणी त्रिवेदी सदैव शिक्षा एवं सेवा कार्यों से जुड़ी रहीं, उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए यह छोटा सा प्रयास किया गया है।


विद्यालय की प्रधानाचार्या नारायणलाल नगारसी ने भामाशाह परिवार एवं श्री आंजनेय मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में 350 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस वाटर कूलर से सभी बालिकाओं को बड़ी राहत मिलेगी। सामाजिक संस्थाओं का यह सहयोग सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। इस अवसर पर विकास नायर, कल्पेश दवे , भुवनेश गेहलोत ,सोहनलाल मालवीय , अनील अग्रवाल , महेन्द्र मालवीय उपस्थित रहे !

You cannot copy content of this page