• March 17, 2026

आबूरोड में 2 करोड़ की अवैध शराब नष्टः 11 मामलों में जब्त किए थे 3 हजार कार्टन

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड रीको पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की 3 हजार कार्टन अवैध शराब नष्ट की गई। यह कार्रवाई 11 विभिन्न प्रकरणों में जब्त की गई शराब पर की गई, जिसे न्यायालय के आदेशानुसार निपटाया गया।

पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ द्वारा जिले में मालखाना निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कदम उठाया गया। इस अभियान का उद्देश्य जब्तशुदा सामग्री का नियमानुसार निपटान करना है।

अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपए

थानाधिकारी रिको किशोरसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही और वृताधिकारी आबूपर्वत गोमाराम के निकट पर्यवेक्षण में, पुलिस थाना आबूरोड रीको ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आबूरोड से शराब निस्तारण के आदेश प्राप्त किए थे।

मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी सिरोही अजय जैन, आबकारी निरीक्षक भंवरलाल और पुलिस थाना आबूरोड रीको के थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत की उपस्थिति में न्यायालय के आदेशानुसार 3 हजार अवैध शराब के कार्टूनों को नियमानुसार नष्ट किया गया। जब्त की गई इस शराब की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपए थी।

You cannot copy content of this page