• May 29, 2026

’कैबीनेट मंत्री जोराराम कुमावत जिले में, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत’

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल

*’कैबीनेट मंत्री जोराराम कुमावत जिले में, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत’*

पाली, 29 मई। पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 30 एवं 31 मई 2026 को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न जनहित एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री कुमावत 30 मई को दोपहर 01 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर 4ः30 बजे सुमेरपुर पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। सायं 7ः00 बजे वे कृषि महाविद्यालय, सुमेरपुर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। तथा रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेगे।

31 मई को प्रातः 10ः00 बजे सुमेरपुर से तखतगढ़ के लिए प्रस्थान कर 10ः30 बजे  सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12ः00 बजे तखतगढ़ से सुमेरपुर लौटकर 12ः30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगे। दोपहर 3ः00 बजे सुमेरपुर से जाडन (पाली) के लिए प्रस्थान कर सायं 4ः30 बजे बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय, जाडन के नवीन भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात सायं 6ः30 बजे जाडन (पाली) से जयपुर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 10ः30 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

You cannot copy content of this page