• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-पत्नी के पेट-हाथ में चाकू घोंपकर पति भागाः घायल महिला का उपचार जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में झगड़े के दौरान पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। महिला और बच्चों के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। घायल महिला को बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।

बेटी बोली-पापा आए दिन मां से झगड़ा करते हैं। कभी रुपए देने को लेकर तो कभी किसी और बात को लेकर विवाद होता था। दो दिन पहले उन्होंने उसे भी मारने के लिए पीछा कियाथा। पिछले करीब तीन महीनों से पापा चाकू अपने साथ रख रहे थे और मां को कहते थे कि तुझे अकेला देखते ही मार दूंगा।

नशे में घर पहुंचा पति, बच्चों को बाहर भेजकर किया हमला

परिजनों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर नया गांव क्षेत्र में मां पिस्ता देवी (42) गुरुवार को अपनी झोपड़ी में चुड़ी में नग लगाने का काम कर रही थी। शाम करीब 6 बजे आरोपी पति जवरीलाल (45) नशे की हालत में घर पहुंचा था। बच्चों को जनरल स्टोर पर कुछ सामान लेने भेज दिया। इसके बाद उसने पत्नी को झोपड़ी में अकेला देख हमला करने की योजना बनाई।

पेट और हाथ पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल हुई महिला

बच्चों के बाहर जाते ही आरोपी ने पत्नी के पेट में चाकू से जोरदार वार किया, जिससे वह नीचे गिर गई। इसके बाद संभलने से पहले ही उसने महिला के हाथ पर भी चाकू से हमला किया, जिससे चाकू हाथ के आर-पार हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बच्चों की चीख-पुकार के बाद आरोपी फरार

इसी बीच बच्चे वापस झोपड़ी पहुंचे और मां की चीख सुनकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों को आता देख आरोपीपति जवरीलाल मौके से फरार हो गया। घायल महिला को देर शाम पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर आंत में हुए घाव को दुरुस्त किया।

घायल के भाई गोविंद ने बताया महिला के 6 बच्चे हैं। आरोपी आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

Previous Post

रानी-राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय का हुआ शिलान्यास

Next Post

पाली-इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर रेप-ब्लैकमेल, लड़की ने किया सुसाइड: फंदे पर लटका मिला शव

Next Post

पाली-इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर रेप-ब्लैकमेल, लड़की ने किया सुसाइड: फंदे पर लटका मिला शव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page