• May 29, 2026

सोजत के सांडिया गांव में मिला अज्ञात का शवःशिनाख्य में जुटी पुलिस, अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के पास चंडावल थाना क्षेत्र के सांडिया गांव में नाथलकुंडी के पास गुरुवार शाम को एक खेत की बाड़ के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोजत जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी है।अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी

चंडावल थाना प्रभारी अमराराम मीणा ने बताया-गुरुवार शाम को उन्हें थाना क्षेत्र के नाथलकुंडी हाईवे के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव धूप में पड़ा रहने के कारण चेहरा काला पड़ गया था। शव को फिलहाल सोजत अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। आसपास के लोगों को भी शव दिखाया गया, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। मृतक ने चेकदार शर्ट और आसमानी रंग की जींस पहनी थी। उसकी उम्र करीब 25-30 वर्ष, सांवला रंग और काले बाल थे। उसकी जेब से 20 रुपए मिले हैं।

You cannot copy content of this page