• May 29, 2026

मारवाड़ जंक्शन में दो गुटों में झगड़ा, किया फायरः लाठी-पत्थर चले, गाड़ियों में की तोड़फोड़, दोनों पक्षों के लोगों को लिया हिरासत में

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में गुरुवार को दो पक्षों में नरसिंहपुरा चोराहे पर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में लाठिया-पत्थर बरसाए। गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायर भी किया गया। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने लाया गया। दोनों पक्षों के 24 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गुड़ा रामसिंह गांव एक व्यक्ति के साथ मारपीट हो गई। गाड़ियों में भरकर ग्रामीण मारवाड़ जंक्शन थाने रिपोर्ट दर्ज करवाने गुरुवार को आ रहे थे। बीच रास्ते नरसिंहपुरा चौराहे पर दूसरा पक्ष उनके सामने हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूजे पर लाठी-पत्थरों से हमला करने की बात सामने आई है। गाड़ियों में जमकर तोड़ फोड़ भी की गई। इस दौरान क व्यक्ति ने हवाई फायर कर दिया। जिससे दहशत फैल गई। सूचना पर मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में दोनों पक्षों के 24 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

You cannot copy content of this page