• May 28, 2026

तखतगढ़ में कैलाश चौधरी का भव्य स्वागत, बोले— गौ माता हमारी आस्था का केंद्र

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में कैलाश चौधरी का भव्य स्वागत, बोले— गौ माता हमारी आस्था का केंद्र

तखतगढ 28 मई (खीमाराम मेवाडा) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी का गुरुवार दोपहर बाड़मेर से पाली जाते समय तखतगढ़ के मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने साफा, माला एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, पूर्व पार्षद शेषमल कुमावत, युवा नेता मुकेश कुमार सुथार, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम चौधरी, भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश कुमावत, रामसिंह कांबावत, गजेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मंछाराम घांची,शिवराज सिंह बिटिया,रमेश राखेचा, छगनलाल सैन, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, गौरव राजपुरोहित एवं भंवर सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में कैलाश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं। हनुमान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा किसी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती। गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था की प्रतीक है।कैलाश चौधरी पाली में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में भाग लेने जा रहे थे।

You cannot copy content of this page