• May 28, 2026

रानी पृथ्वीराज नवलाजी कृषि मंडी खेल मैदान बना शराबियों का अड्डा

PALI SIROHI ONLINE

रानी पृथ्वीराज नवलाजी कृषि मंडी खेल मैदान बना शराबियों का अड्डा
नगराज वैष्णव
रानी मेन बाजार स्थित पृथ्वीराज नवलाजी कृषि मंडी खेल मैदान इन दिनों अव्यवस्थाओं के चलते शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। मैदान के आसपास रहने वाले लोगों ने लगातार बढ़ रही समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मैदान में रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे आमजन एवं बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए मैदान किराये पर दिए जाने से भारी वाहनों एवं ट्रैक्टर-गाड़ियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। इससे मैदान का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त हो चुका है। स्थानीय निवासी इन्दरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि गेट टूटने के बाद उसकी मरम्मत कौन करवाएगा, इसका कोई जवाब जिम्मेदार विभाग के पास नहीं है।


उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं नगरपालिका द्वारा मनरेगा योजना के तहत मैदान की कटिली झाड़ियों को हटाने का कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है।
मैदान में करीब दो सौ गड्ढे खोदे जाने से भी लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि पहले भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए पेड़ों की देखरेख नहीं हुई, तो अब दोबारा नए गड्ढे किस उद्देश्य से खोदे गए हैं। पार्क में लगे झूले भी टूट-फूट की स्थिति में हैं, जिससे बच्चों को खतरा बना हुआ है।
इन्दरसिंह राजपुरोहित ने मैदान में हाई मास्क लाइट लगाने की मांग करते हुए कहा कि आखिर खेल मैदान की समस्याओं से क्षेत्रवासियों को कब निजात मिलेगी। नर्मदा कॅवर पार्षद , सीता बंजारा पार्षद , राधव परमार , मानसिह राहुल, राजपुरोहित, जयेश वैष्णव ,शिवा, विक्रम, जयेंद्र

You cannot copy content of this page