• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के टॉयलेट से 8 बैग में भरी शराब बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 10, 2026
in Local
0
हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के टॉयलेट से 8 बैग में भरी शराब बरामद

PALI SIROHI ONLINE

टीटीई की सतर्कता से हड़पसर ट्रेन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा
● हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के टॉयलेट से 8 बैग में भरी शराब बरामद

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलती ट्रेन में टिकट जांच के दौरान टीटीई की सतर्कता से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब पकड़ी गई है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंगलवार 10 मार्च को ट्रेन संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लूनी से जोधपुर के स्टेशनों के बीच टिकट जांच के दौरान आरक्षित कोच एस-1 में तीन यात्री टॉयलेट के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े दिखाई दिए। कोच के टीटीई रिछपाल सिंह ने उनसे पूछताछ की लेकिन वे अपने बारे में और वहां खड़े रहने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

संदेह होने पर टीटीई ने कोच के टॉयलेट की जांच की। जांच के दौरान टॉयलेट के अंदर आठ बैग रखे हुए मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर शराब से भरे सभी आठ बैग ट्रेन कंडक्टर आर के यादव के मीमो के साथ रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिए गए, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।

संदिग्ध गतिविधियों पर है कड़ी नजर
यादव ने बताया कि जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंडल में इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा भी कड़ी नजर रखी जा रही है,जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर लगातार सतर्क है

Previous Post

नाना-बाइक दुर्घटना में घायल भीमाणा के यूवक की उपचार के दौरान हुई मौत, कल होगा पीएम

Next Post

सिरोही- पटरी पर मिला शवः ट्रेन की चपेट में आने या गिरने से मौत की आशंका, इसी शव को नाना क्षेत्र में मिलने की सूचना हुई थी वायरल, नानां पुलिस ने भी पूरे दिन की पड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page