चामुंडेरी गांव के डॉ. नवीन मेवाड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गौरव
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी गांव के डॉ. नवीन मेवाड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गौरव,राष्ट्रीय स्तर की स्पाइन कॉन्फ्रेंस में हुए संमानित
चामुंडेरी गांव के बेटे एवं स्पाइन सर्जन डॉ. नवीन मेवाड़ा ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की स्पाइन कॉन्फ्रेंस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। जोधपुर स्थित व्यास मेडिसिटी हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. मेवाड़ा को सम्मेलन में नेशनल फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया था।
यह कॉन्फ्रेंस अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जन्स के बैनर तले आयोजित हुई, जिसमें देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अमेरिका से आए स्पाइन सर्जनों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मेवाड़ा ने स्पाइन सर्जरी में आने वाली चुनौतियों एवं जटिल मामलों के प्रबंधन पर अपना अनुभव साझा किया। जिसकी देश भर से आये चिकित्साधिकारियों ने डॉ मेवाडा की सराहना करने पर सम्मनित कीया।
सम्मेलन में उनके विचारों और कार्य को विशेषज्ञों ने सराहा। गांव के लोगों ने इसे चामुंडेरी के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि डॉ. मेवाड़ा लगातार चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

