पढ़े आज बुधवार का आपका राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : विरोधियों से काम मे बाधा आ सकती है जल्दबाजी में निवेश करने से बचें, धन अटक सकता है। मेहनत के बाद भी सफलता मिलना मुश्किल है। मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क;शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी : बीती बातें भुलाकर आगे बढ़ें। सामूहिक कायों में सबकी सलाह से लिया निर्णय लाभ देगा। मेहमानों की आवाजाही से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। मित्रों की मांगों को पूरा करना मुश्किल रहेगा।
तुला;शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी बड़े सौदों से मुनाफा होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अटके काम पूरे होंगे। आय-व्यय में तालमेल की कमी अखर सकती है। शांत रहें।
मकर;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी कार्यस्थल पर सहयोगी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं, सतर्क रहें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेगा। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें। क्षमताओं का सही इस्तेमाल तरक्की दिलाएगा।
वृष:शुभ अंक 4, शुभ रंग जामनी: स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने संबंध भाग्योदय में सहायक रहेंगे। कानूनी मामलों में अनुकूलता से लाभहोगा। वैचारिक गतिरोध दूर होगा। संतान के करियर व शिक्षा संबंधी तनाव से मुक्ति मिलेगी।
सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: सहूलियत के अनुसार कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। काम टालने से बचें। कुछ लोग झूठ बोलकर उलझा सकते हैं, सतर्क रहें। व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर मिलेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल निजी काम छोड़कर दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। पुराने विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूरे होने से लाभ होगा। दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। यात्रा के योग हैं।
कुंभ शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : मन की बात मित्रों से साझा करने से समाधान मिल सकता है। कारोबारी मामले और पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ टकराव की संभावना बनेगी, इसलिए शांत रहें।
मिथुन;शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। है। अपनों के सहयोग से उलझनें दूर होंगी। अपनों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। आय में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। साख बढ़ेगी।
कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : राजकीय मामलों में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। मित्रों से कहासुनी की आशंका है, वाणी पर संयम रखें। जिद में आकर कोई बड़ी गलती करने से बचें।
धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : सही वक्त पर लिया फैसला आगे की राह आसान करेगा। भावनात्मक संबंधों में गतिरोध और युवाओं में असंतोष बढ़ सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भाग्योदय के अवसर भी मिलेंगे।
मीन-शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : छोटी-छोटी बातें रिश्तों में दरार ला सकती हैं, इसलिए धैर्य रखें। व्यापारिक साझेदारी में अच्छा लाभ मिलने के आसार हैं। आय में बढ़ोतरी संभव है। अचानक हुई घटनाएं आपकी सोच बदलेंगी।

