• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज में दिन दहाड़े ज्वैलर्स के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0
शिवगंज में दिन दहाड़े ज्वैलर्स के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा उप अधीक्षक पुलिस शिवगंज के निकटतम सुपरविजन में  बाबूलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज के नेतृत्व में पुलिस द्वारा होली चौक शिवगंज में दिन दहाडे वृद्ध ज्वैलर्स व्यापारी के साथ हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना विवरणः प्रार्थी हिम्मतमल पुत्र देवीचन्द जाति सोनी उम्र 80 साल पेशा सोने चांदी का व्यापार निवासी छीपावास पुलिस थाना शिवगंज ने दिनांक 14.03.2026 को थाना शिवगंज पर लिखित रिपोर्ट इस आशय से पेश की कि मैं कस्बा शिवगंज में छीपावास में निवास करता हूँ तथा मेरी सोने चान्दी के गहनों की दुकान होली चौक रामचन्द्रजी भगवान के मन्दिर के सामने आई हुई है तथा मैं रोज की भांती सुबह लगभग 11 बजे दुकान पर आया ही था व बैग दुकान के बाहर रखा था की तभी होली चौक की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति आये व एक जना मोटरसाईकिल पर ही बैठा रहा व पीछे वाला व्यक्ति पीछे उतर कर मेरा बैग लेकर वापस मोटरसाईकिल पर बैठ कर छीपावास की तरफ गये उक्त बैग में करीबन 04 किलो चांदी के दागीने व 35-40 हजार रूपये रोकड व 30 ग्राम सोने की फीणी बुटी, इत्यादी थे जो लूट कर चले गये मोटरसाईकिल चलाने वाले के काले रंग नुमा शर्ट व ग्रे पैन्ट व पीछे वाले व्यक्ति के कबुतरी शर्ट व सफेद पैन्ट पहने हुआ था जो घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकोर्ड हुई है मैं काफी चिल्लाया परन्तु वे मोटरसाईकिल भगा कर लेकर चले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं. 54 दिनांक 14.03.2026 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस कार्यवाहीः-दिनदहाडे शहर के बीच में स्थित होली चौक के ज्वैलरी बाजार में हुई यह घटना चर्चा का विषय बन जाने से घटना को चुनौती के रूप में लेते हुये पुलिस टीम ने शहर के मुख्य स्थानों तथा लोगों के घरों के बाहर लगे सैकडो सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। पुलिस टीम द्वारा कई संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ की। कस्बा शिवगंज तथा आस-पास के भिन्न-भिन्न स्थानों से सीसीटीवी कैमरे चैक करने तथा कई संदिग्धों से पूछताछ करने के पश्चात अंततः दो आरोपीगणों के बारे में पुख्ता सूचना प्राप्त कर धर्मेन्द्र पुत्र रतन भारती जाति गोस्वामी उम्र 33 वर्ष निवासी चनार पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही हाल उमरनी पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही व सुखदेव पुत्र फूलाराम जाति गरासिया उम्र 21 वर्ष निवासी हाल उमरनी पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही को दस्तयाब कर पूछताछ की तो दोनों ने घटना करना स्वीकार किया है। अभियुक्त धर्मेन्द्र पूर्व में कैलाश मेवाडा निवासी छीपावास शिवगंज की दुकान पर नौकरी करता था। इस कारण उसका छीपावास में आना जाना था। प्रार्थी हिम्मतमल का मकान भी छीपावास में स्थित है। प्रार्थी हिम्मतमल बुर्जुग एवं कमजोर होने कारण अभियुक्तगण ने उसको लूटने हेतु टारगेट बनाया। अभियुक्त धर्मेन्द्र ने प्रार्थी को दुकान से आभुषणों का बैग भरकर घर पर लाने तथा सुबह वापस बैग सहित दुकान पर आने जाने के समय का पता कर हिम्मतमल के घर से लगाकर दुकान तक आने जाने की लगातार 05 दिन तक रैकी की। तत्पश्चात अभियुक्त धर्मेन्द्र ने अपने साले सुखदेव गरासिया को भी घटना की रैकी करवाकर घटना को अंजाम देने की योजना बनायी। उस योजना के अनुसार दोनों अभियुक्तों ने हिम्मतमल की रैकी करने के लिये पूर्व से ही आकर चौराहे पर खडे रहे तथा हिम्मतमल का दुकान पर आने का इंतजार करते रहे, जैसे ही हिम्मतमल अपनी दुकान पर आया और अपने सोने चांदी के बैग को दुकान की सीढी पर रखकर दुकान खोलने लगा इतने में ही दोनों अभियुक्तगण मोटरसाईकिल पर आये तथा बैग को लेकर भाग गये। अभियुक्त धर्मेन्द्र पूर्व में आबकारी तस्करी में लिप्त रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. धर्मेन्द्र पुत्र रतन भारती जाति गोस्वामी उम्र 33 वर्ष निवासी चनार पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही हाल उमरनी पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही।
2. सुखदेव पुत्र फूलाराम जाति गरासिया उम्र 21 वर्ष निवासी हाल उमरनी पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही

पुलिस टीमः-
1.बाबूलाल राणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज।
2. प्रेम सिंह स.उ.नि. पुलिस थाना शिवगंज।
3. भीमसिंह हैड कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
4. भवानीसिंह हैड कानि. प्रभारी साईबर सैल सिरोही मय टीम।
5. राजेन्द्र सिंह कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
6.  महेन्द्र कुमार कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
7. वीरेन्द्र सिंह कानि. वृत कार्यालय शिवगंज।
8. जसाराम कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
9 लेखराज कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
10. टेकाराम कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
11 सुभाष कानि. पुलिस थाना आबूरोड सदर।
12. अभयसिंह कानि. पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
13. लोकेशकुमार कानि. पुलिस थाना पिण्डवाडा।
14. परिमाल गुर्जर कानि. 138 पुलिस थाना शिवगंज।

Previous Post

पिंडवाड़ा-हत्या के मामले में फरार  टॉप-टेन में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Next Post

आबुरोड-जीण माता मंदिर में चैत्रीय नवरात्री महोत्सव 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाया जायेगा

Next Post
आबुरोड-जीण माता मंदिर में चैत्रीय नवरात्री महोत्सव 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाया जायेगा

आबुरोड-जीण माता मंदिर में चैत्रीय नवरात्री महोत्सव 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाया जायेगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page