• May 26, 2026

पाली सांसद पी.पी.चौधरी फिर होंगे ससद रत्न पुरस्कार से सम्मानित,लगातार 3 बार जीतने वाले पीपी चौधरी ने संसद में 99% उपस्थिति दर्ज कराकर 269 सवाल पूछे

PALI SIROHI ONLINE

पिंटू अग्रवाल/खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव

पाली-सांसद पी.पी. चौधरी संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चौथी बार संसद रत्न अवॉर्ड 2026 से सम्मानित होंगे। संसद रत्न अवॉर्ड समिति ने शनिवार को इसकी घोषणा की। इस सम्मान के लिए देशभर से 10 लोकसभा सांसद, 2 राज्यसभा सांसद और 4 संसदीय स्थायी समितियों का चयन किया गया है।

समिति की चेयरमैन प्रियदर्शिनी राहुल ने बताया किराजस्थान से पीपी चौधरी और लुंबाराम चौधरी का चयन किया गया है। पीपी चौधरी को संसद में सक्रिय भागीदारी, सवाल, चर्चाओं और संसदीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।

पीपी चौधरी पाली से तीसरी बार सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। यह अवॉर्ड 2010 में चेनई स्थित प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर शुरू किया गया था। पहला कार्यक्रम स्वयं डॉ. कलाम ने लॉन्च किया था।

समारोह का आयोजन जुलाई में नई दिल्ली में किया जाएगा। इस बार समारोह में 150वां संसद रत्न अवॉर्ड भी प्रदान किया जाएगा।राष्ट्रीय औसत से 161 फीसदी अधिक सवाल पूछे चौधरी को ओवरऑल टॉपर्स इन द टोटल टैली श्रेणी में चुना गया है।

18वीं लोकसभा में पीपी चौधरी की संसद में उपस्थिति 99 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 85 प्रतिशत है। उन्होंने 269 सवाल पूछे, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 161 प्रतिशत अधिक हैं। उन्होंने 47 बहसों में भाग लिया और 6 प्राइवेट मेंबर बिल पेश किए, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 15 गुना ज्यादा हैं। इससे पहले भी उन्हें वर्ष 2014 और 2015 में संसद रत्न अवॉर्ड मिल चुका है।

गौरतलब है कि पाली सासद पीपी चौधरीं अभी वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष भी हैं।

You cannot copy content of this page