फालना रानी मार्ग पर कार खाई में गिरी, घणी के पास बैलेंस बिगड़ा
PALI SIROHI ONLINE
फालना-फालना रानी मुख्य सड़क मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। यह घटना धणी से आगे हुई। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार, रानी से खुडाला की ओर आ रही कार घणी के पास अचानक असंतुलित हो गई। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर किनारे बने एक गड्ढे में धंस गई।गनीमत रही कि कार पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कार में सवार लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

