स्कूल संचालक के खिलाफ रेप का मामला दर्जः शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तहसीलदार भाई के नाम से धमकाने का भी आरोप
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-माउंट आबू थाना क्षेत्र में एक युवती ने स्कूल संचालक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने अपने भाई के पद का डर दिखाकर उसे धमकाया। पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में धमकी देने का भी जिक्र किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी स्कूल का संचालक है। उसका बड़ा भाई तहसीलदार के पद पर कार्यरत है।
माउंट आबू थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच थानाधिकारी दलपत सिंह कर रहे हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के निर्देशन में की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

