• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल-रावणा राजपूत समाज का 16वां वार्षिक महोत्सवः भामाशाहों को किया सम्मानित, शिक्षा में सहयोग देने का संदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 25, 2026
in Local
0
भीनमाल-रावणा राजपूत समाज का 16वां वार्षिक महोत्सवः भामाशाहों को किया सम्मानित, शिक्षा में सहयोग देने का संदेश

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल में सुंधा पर्वत पर अखिल भारतीय रावणा राजपूत समाज का 16वां वार्षिक महोत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह सुंधा पर्वत स्थित समाज की धर्मशाला परिसर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया और सामाजिक एकता, शिक्षा तथा सहयोग का संदेश दिया।लाभार्थी परिवारों को किया सम्मानित

समारोह के दौरान समाज के भामाशाहों और लाभार्थी परिवारों को सम्मानित किया गया। समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। महोत्सव के तहत रात्रि में सुंधा पर्वत पर एक भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर रावणा राजपूत प्रदेश महामंत्री मुलसिंह गहलोत बर, महिला प्रदेशाध्यक्ष अनीता चौहान बाड़मेर, पाली जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्रसिंह, सिरोही जिला रोजगार अधिकारी राजूसिंह चौहान, रणवीर सिंह बिरलोका, रामसिंह चांडी, जालोर जिलाध्यक्ष राजूसिंह राजपुरा, भंवर सिंह परमार राजपुरा, मदनसिंह राठौड़ जालोर, शिवसिंह चौहान बड़गांव और धर्मशाला अध्यक्ष जसराज सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

Previous Post

साँचोर-ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि बने बिजलाराम देवासीः निर्विरोध चुने गए

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page