• May 24, 2026

पाली-युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आया था, जांच में जुटी पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत शहर की शास्त्री नगर कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद सोजत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

जमानत पर आया था बाहर

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शास्त्री नगर निवासी दिलेर खान (35) पुत्र गनी खान के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही एक मामले में कोर्ट से जमानत पर बाहर आया था।

सोजत पुलिस थाने के ड्यूटी ऑफिसर रमेश जाजड़ा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल की मोच्र्युरी में रखवाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page