PALI SIROHI ONLINE
मेष;पंचम चंद्र से आरंभ होगा। क्लेश समाप्त होगा। संतान सहयोग प्रदान करेगी। मंगल एवं बुधवार को दूसरों से अपेक्षा करना नकारात्मक परिणाम दे सकता है। गुरु एवं शुक्रवार अच्छे दिनों में से रहेंगे। शनिवार को सतर्क रहें। आय कम होगी।
तुला;आरंभ आनंददायक रहेगा। विवादों का अंत होगा, किंतु विरोध करने वाले भी सक्रिय रहेंगे। मंगल एवं बुधवार को समय प्रतिकूल हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को समय में सुधार होगा। शनिवार का दिन भी पक्ष का रहेगा।
वृषभ;आज एवं कल कार्य में मन नहीं लगेगा, किंतु मंगल एवं बुधवार को सम्मान के साथ सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं प्रयास करेंगे तो ज्यादा सफलता प्राप्त होगी। गुरु एवं शुक्रवार को तनाव होगा। शनिवार बेहतर दिनों में से रहेगा।
वृश्चिक;दशम चंद्र के सहयोग से आरंभ अच्छा होगा। सप्ताह मध्य में किसी बड़े कार्य के होने के आसार हैं। परिवार एवं मित्रों के सहयोग से लक्ष्य साधने में सफल होंगे। शनिवार का दिन भी अनुकूल रहेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी।
मिथुन;तृतीय चंद्र अनुकूल है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मंगलवार एवं बुधवार सामान्य रहेंगे। गुरुवार को संतान से खुशी की प्राप्ति होगी। आय बेहतर बनेगी। कार्य में तेजी आएगी। शनिवार को यात्रा का योग बन सकता है।
धनु;नवम चंद्र से धन का लाभ होगा। मंगल एवं बुधवार को व्यस्तता अधिक रहेगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं नई जगहों पर जाने का मौका प्राप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार को आय बढ़ेगी। शनिवार को कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
कर्क;आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं कार्यों में गति आएगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी। सप्ताह मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी। सप्ताहांत से पुनः सुधार होने की संभावना है। सफलता भी प्राप्त होगी।
मकर;चंद्र अष्टम है। आरंभ में कठिनाई होगी। तय किए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। मंगल एवं बुधवार को सुख की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार सभी प्रकार से उत्तम रहेगा। शनिवार का दिन भी आय प्राप्त कराने वाला रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
सिंह;चंद्र का गोचर अनुकूल बना हुआ है। धन लाभ के साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में औचक लाभ की संभावना है। विरोधी पर दबाव बनाने में सफल होंगे। सप्ताहांत मं संभलकर रहना होगा, विशेषकर शनिवार को।
कुंभ;चंद्र की दृष्टि होने से सहज महसूस करेंगे। मंगल एवं बुध कुछ चिंताजनक हो सकते हैं। संभलकर रहें। बुधवार की रात से समय पक्ष का हो जाएगा। कार्य में मन लगेगा एवं सकारात्मक रहेंगे। शेष दिनों में कोई समस्या नहीं आएगी।
कन्या;चंद्र का गोचर व्यय की अधिकता करेगा। कार्य की भी अधिकता रहेगी। सोमवार की शाम से समय पक्ष का होगा। बुध, गुरु एवं शुक्रवार को खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। योजनाएं सफल होंगी। शनिवार भी अनुकूल दिन रहेगा।
मीन;विरोधी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी। मंगल एवं बुधवार को पुराने विवादों का निपटारा होगा। गुरु एवं शुक्रवार को कुछ चिंताजनक हो सकता है। सहयोग करने वाले पीछे हटेंगे। शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा।


