PALI SIROHI ONLINE
खिवाड़ा-खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के घेनड़ी गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने चार प्राचीन मंदिरों में चोरी की। चोरों ने मंदिरों के ताले तोड़कर नकदी, भगवान के आभूषण और दानपात्र चुरा लिए। दो मंदिरों के दानपात्र चोर अपने साथ ले गए।
शनिवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी ने टूटे ताले देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
–
सूचना पर खिंवाड़ा थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू की। प्रारंभिक जांच में फुटेज में दो संदिग्ध युवक दानपात्र ले जाते दिखे। पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी है। ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।


