• May 23, 2026

सिरोही-मिट्टी में दबने पति-पत्नी की मौत: पीली मिट्टी की खोह में हुआ हादसा,पिंडवाड़ा के साबेला निवासी थे मृतक

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉ कॉलेज के पास पीली मिट्टी के टीले की खोह में पति-पत्नी की मिट्टी ढहने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दंपत्ति वहां बैठे हुए थे।

जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा के साबेला गांव निवासी प्रेमराम पुत्र मोहन गरासिया और उनकी पत्नी शारदा टाकरिया के पीछे विधि कॉलेज के पास पीली मिट्टी की खोह में बैठे थे।अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और दोनों उसमे नीचे दब गए। पास ही बैठे कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला।

एम्बुलेंस 108 को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंची। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची और बाद में घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने जब मृतक के परिजनों से पूछताछ की, तो उन्होंने केवल इतना बताया कि टांकरिया में मिट्टी ढही थी, लेकिन घटनास्थल की सटीक जानकारी देने से वे मुकर गए।

You cannot copy content of this page