• May 23, 2026

बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने की जनसुनवाई

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने बीजापुर निवास पर जनसुनवाई की,जनसुनवाई में बाली,देसूरी तहसील के विभिन्न गांव ढानियो से ग्रामीण महिला पुरुष व विभिन्न जनप्रतिनिधि भी पहुंचे,इस जनसुनवाई में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने आत्मीयता से की जनसुनवाई व लोगों की समस्याओं को सुन अधिकारियों को किया निर्देशित

जनसुनवाई के दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने गर्मी के मौसम में पेयजल व बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक व्यवस्थाओं को संचालित करने के निर्देश दिए

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की मोदी सरकार व राजस्थान में बीजेपी की भजनलाल सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का जरूरतमंद पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रत्येक विभाग को पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार कर आमजन को सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए जिससे कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ से ग्रामीण लाभान्वित हो सके

You cannot copy content of this page