• May 23, 2026

फालना रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों के ठहराव की समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को दिया ज्ञापन

PALI SIROHI ONLINE

फालना रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों के ठहराव की समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को दिया ज्ञापन फालना भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने फालना स्टेशन की समस्याओं एवं कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को लेकर पाली आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन देकर इन समस्याओं से निजात पानी के लिए उनसे गुहार लगाई महत्वपूर्ण समस्याओं में मुख्य रूप से फालना स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 पर जाने के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण की मांग की
लिफ्ट निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूरा करने की मांग की
लगभग 2 वर्षों से बंद पड़े एस्केलेटर को अति शीघ्र शुरू करने की मांग की
फालना स्थित आर यू बी नंबर 81 जो की फालना को पूर्व से पश्चिम की ओर जोड़ता है वहां पर बारिश के मौसम में बड़ी मात्रा में पानी जमा होता है एवं आमजन को आवागमन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है इस समस्या को लेकर भी ज्ञापन दिया
फालना स्थित नीलकंठ महादेव जी की मंदिर के पीछे बने आर यू बी जो वर्षा ऋतु एवं अन्य पानी का भराव रहता है उसे समस्या का निजात पाने के लिए रेल मंत्री को ज्ञापन दिया फालना स्टेशन पर लगभग 10 जोड़ी गाड़ियों का ठहराव करने की मांग की क्योंकि फालना कई राजमार्गों को जोड़ता है और अजमेर के बाद में सबसे बड़ा राजस्व देने वाला स्टेशन है वहां पर 10 गाड़ियों के ठहराव की मांग की


जयपुर मारवाड़ जंक्शन के बीच एक लोकल डीएम यु को संचालित होती है उसका संचालन आबू रोड तक बढ़ाने की मांग की ताकि लोगों को छोटे स्टेशनों पर पहुंचने में मदद मिल सके
कोरोना कॉल में कई ट्रेनों का समय बदल दिया गया था उनका पूर्व समय अनुसार चलाने की भी रेल मंत्री से मांग की साथ ही कई अन्य समस्याओं के बारे में रेल मंत्री जी को ज्ञापन देकर और रेलवे द्वारा चारभुजा लॉज के पास बंद किए गए रास्ते को खुलवाने के लिए एवं वार्ड नंबर 25 स्थित नवनीत स्कूल के पास से जो रोड जा रहा है उसको रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया है उसको खुलवाने के लिए भी मंडल अध्यक्ष ने अवगत कराया यह ज्ञापन मंडल अध्यक्ष ने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी जिला महामंत्री भारत त्रिवेदी उनके मार्फत रेल मंत्री को पहुंचाया एवं स्वयं ने मुलाकात कर फालना स्टेशन की समस्याओं के बारे में जानकारी रेल मंत्री को दी इस दौरान उनके साथ पूर्व पार्षद ललित मालवीय कुणाल पवार एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता साथ रहे

You cannot copy content of this page